ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

बिहार : मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

SAHARSA : इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छोटे भाई क

बिहार : मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छोटे भाई को स्कूटी पर बिठाकर कर परीक्षा दिलाने सहरसा ले जा रहा था। बड़ा भाई इसी दौरान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड़ ढाला के समीप सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा मुख्य मार्ग पर ऑटो और स्कूटी में सीधी जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार दोनों भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


मृतक की पहचान 16 वर्षीय रूपेश कुमार और 21 रौशन कुमार के रूप में की गई है। जो रायपुरा पंचायत के बदिया गांव का रहने वाला था। अचानक मौत की खबर की परिवार वालों को मिलते ही गम का पहाड़ टूट पड़ा और रो रोकर उनका बुरा हाल हो गया। वहीं सहरसा जाने के दौरान सिमरी बख्तियारपुर विधायक यूसुफ सलाउद्दीन घटना स्थल पहुंच कर छात्रों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए सरकार से मांग किया है।


इधर घटना से गुस्साए लोगों ने सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा मार्ग को जामकर आक्रोश जता रहे हैं।फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ऑटो को जप्त कर चालक को हिरासत में लेकर फिलहाल इस पुरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता