ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार बोर्ड के टॉपर हिमांशु से DGP ने की बात, गुप्तेश्वर पांडेय ने दी बधाई

PATNA: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मैट्रिक परीक्षा के बिहार टॉपर हिमांशु राज से मोबाइल फोन पर बातचीत की है.आज सुबह अचानक हिमांशु राज के मोबाइल पर बिहार के डीजीपी गुप्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मैट्रिक परीक्षा के बिहार टॉपर हिमांशु राज से मोबाइल फोन पर बातचीत की है.आज सुबह अचानक हिमांशु राज के मोबाइल पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का फोन आया. फोन हिमांशु ने ही रिसीव किया. हिमांशु फोन रिसीव करते हुए जैसे ही 'हेलो' बोला--- उधर से डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अपना परिचय देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. 


डीजीपी ने हिमांशु के पारिवारिक स्थिति के बारे में भी जानकारी ली तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि कभी भी किसी भी तरह की कोई जरूरत हो, तो वह सीधे उनके मोबाइल पर फोन कर सकता है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के फोन के बाद हिमांशु ने कहा कि उसे बहुत खुशी हुई की खुद DGP सर ने फोन करके उसे बधाई दी.

हिमांशु से करेंगे मुलाकात

डीजीपी ने कहा कि हिमांशु ने कहा कि अगर वह नटवार एरिया में आते हैं वह तो मुलाकात करेंगे. बता दें कि हिमांशु बिहार टॉपर हुआ है और 96 प्रतिशत  से अधिक अंक हासिल किया है. रोहतास जिला के नटवार स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय तेनुअज का वह छात्र है. हिमांशु के सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है. ऐसे में डीजीपी के सीधे फोन आने से हिमांशु का हौसला और बढ़ गया है. 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता