ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बिहार: मसूर की फसल काटने जा रही थीं दर्जनों महिलाएं, बाइक सवार ने रौंद डाला, हादसे में तीन की मौत, कई घायल

KAIMUR : इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। दर्दनाक हादसा चांद थाना क्षेत्र स्थित हाटा-महदाइच पर हुई है। यहां तेज रफ्तार बाइक न

बिहार: मसूर की फसल काटने जा रही थीं दर्जनों महिलाएं, बाइक सवार ने रौंद डाला, हादसे में तीन की मौत, कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR : इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। दर्दनाक हादसा चांद थाना क्षेत्र स्थित हाटा-महदाइच पर हुई है। यहां तेज रफ्तार बाइक ने दर्जनों महिलाओं को रौंद डाला जिससे तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई।


घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से मृतक महिलाओं के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि दर्जनों महिलाएं मसूर की फसल काटने के लिए चांद थाना क्षेत्र स्थित नीबी गांव जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।


आनन-फानन ने सभी को चांद पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान दूसरी महिला की मौत हो गई वहीं तीसरी महिला की मौत हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई।


मृतक महिलाओं में चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी चिरकुट राम की 54 वर्षीय पत्नी भागीरथी देवी, चांद थाना क्षेत्र के इचावं गांव निवासी राजेश राम की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी और एक अन्य महिला शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया वहीं आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। इधर, घटना के बाद मृतक महिलाओं के परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता