ब्रेकिंग
जिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेल

बिहार : मंत्री नारायण साह के बेटे पर FIR दर्ज, बेतिया में मारपीट और फायरिंग का मामला

BETTIAH : बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री और भाजपा विधायक नारायण प्रसाद के बेटे पर गुंडई, बच्चों से मारपीट और पिस्तौल लहराकर फायरिंग के मामले में मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज

बिहार : मंत्री नारायण साह के बेटे पर FIR दर्ज, बेतिया में मारपीट और फायरिंग का मामला
First Bihar
3 मिनट

BETTIAH : बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री और भाजपा विधायक नारायण प्रसाद के बेटे पर गुंडई, बच्चों से मारपीट और पिस्तौल लहराकर  फायरिंग के मामले में मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है. मारपीट करने और हथियार लहराने के मामले में मंत्री पुत्र सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. 


घायल युवक की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज हुआ है. महिला ने बताया था कि मंत्री जी के बेटे बबलू साह ने उनके बेटे को पीटा है. पुलिस ने मंत्री पुत्र की स्कोर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया है. साथ ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है.


बता दें कि रविवार को बेतिया में हरदिया गांव के पास मंत्री के बेटे ने फायरिंग की थी. बताया जाता है कि पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद का घर वही हैं. उन्हीं के बगीचे में कुछ बच्चे खेल रहे थे. जानकारी अनुसार मंत्री जी के बेटे एवं कर्मी बच्चों को खेलने से मना करने गए थे. लेकिन विवाद ऐसा बढ़ा की गुस्से में आकर मंत्री जी के पुत्र ने बन्दूक निकाली और फायरिंग कर दी. 


फायरिंग में कई लोग जख्मी हो गये. मामला बढ़ते देख वहां पुलिस पहुंची. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और एक राइफल जब्त किया. जिसे ग्रामीणों ने छीन लिया था. बताया जा रहा है कि दोनों हथियार मंत्री जी के बेटे बबलू साह के ही थे.



बाद में मंत्री जी अपने बेटे के बचाव में सामने आये थे. मंत्री जी ने वीडियो के जरिये इस सारे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के मुताबिक उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंग कब्जा करना चाहते थे. स्थानीय लोग हमेशा कुछ न कुछ तरीके से जमीन कब्जाने की फिराक में रहते थे. गांव के कुछ लड़के जब उनके बगीचे में क्रिकेट खेल रहे थे तो उन्हें मना करने पर लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी.