ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : मंत्री संजय झा की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो पुलिसकर्मी घायल, मधुबनी से लौट रहे थे जल संसाधन मंत्री

HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा की एस्कॉर्ट गाड़ी दर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिससे एस्कॉर्ट गाड़ी पर सवार दो पुलिसकर्मी

बिहार : मंत्री संजय झा की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो पुलिसकर्मी घायल, मधुबनी से लौट रहे थे जल संसाधन मंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा की एस्कॉर्ट गाड़ी दर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिससे एस्कॉर्ट गाड़ी पर सवार दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि हादसे में जल संसाधन मंत्री संजय झा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक जल संसाधन मंत्री संजय झा एमएलसी चुनाव के नामांकन में शामिल होने के बाद मधुबनी से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान NH 22 पर एकरा के पास एस्कॉर्ट गाड़ी के सामने अचानक यात्रियों से भरी एक ऑटो आ गई। ऑटो को बचाने के चक्कर में एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर एक दूसरी गाड़ी से हो गई। जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 


घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद मंत्री संजय झा पटना के लिए रवाना हो गए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें