ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : मानसून की पहली बारिश में आकाशीय बिजली का कहर, एक किशोर समेत दो की मौत

MOTIHARI : बिहार में एक तरफ लोग भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। प्रदेशवासी लगातार मानसून के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कई जगहों पर मौसम विंभाग के तरफ से बारिश का अलर्ट

बिहार : मानसून की पहली बारिश में आकाशीय बिजली का कहर, एक किशोर समेत दो की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में एक तरफ लोग भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। प्रदेशवासी लगातार मानसून के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कई जगहों पर मौसम विंभाग के तरफ से बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच  मोतिहारी में मानसून के आगमन के साथ ही किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई है। 


दरअसल,पूर्वी चंपारण जिले में मानसून की धमक के साथ ही आकाशीय बिजली ने भी कहर बरपाया है। बिजली की चपेट में एक किशोर समेत दो लोग आ गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मधुबन और बंजरिया प्रखंड के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ये दोनों सुबह सुबह शौच के लिए सरेह में गए थे, जहां वे आसमानी बिजली के चपेट में आ गए। 


बताया जा रहा है कि, मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के रहने वाले भरत साह का 13 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार अहले सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गया था, जहां वह आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया। लेकिन काफी देर बाद भी जब नहीं लौटा तो परिजनों ने खोज शुरू की तो इस बारे में जानकारी हासिल हुई। वहीं बंजरिया प्रखंड के सेमरा भोला टोला के रहने वाले चंद्रिका पासवान का पुत्र अरुण पासवान शौच के लिए सरेह में गया था, वह भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई। 


इधर, इस घटना को लेकर जिला आपदा विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के मधुबन और बंजरिया प्रखंड में आकाशीय बिजली से दो लोगों की की मौत हुई है। बता दें कि बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है।अगले चार दिनों के लिए बिहार में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें