ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

बिहार: महिला ने दो बच्चों के साथ खाया जहर : मां-बेटी की मौत ; मोबाइल के लिए पति से हुआ था विवाद

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक मामूली सी बात पर एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। पति से मोबाइल के लिए विवाद होने के बाद महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे

बिहार: महिला ने दो बच्चों के साथ खाया जहर : मां-बेटी की मौत ; मोबाइल के लिए पति से हुआ था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक मामूली सी बात पर एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। पति से मोबाइल के लिए विवाद होने के बाद महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि दूसरे बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना तुर्की थानाक्षेत्र के ताड़सन गांव की है।


मृतकों की पहचान ताड़सन गांव निवासी मंजीत महतो की 35 वर्षीया पत्नी रिंजू देवी और उसकी चार साल की बेटी प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। जबकि 6 साल का बेटे किशन कुमार की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि रिंजू का उसके पति मंजीत के साथ पिछले कुछ दिनों से मोबाइल फोन के लिए विवाद हो रहा था।


रिंजू ने पति से झगड़े के बाद दोनों बच्चों के साथ गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद महिला और दोनों बच्चे बेहोश हो गए। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में महिला और दोनों बच्चों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला और उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटा किशन की हालत नाजुक है।