ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

बिहार : महिला को पीटने वाला सरपंच पति किया सरेंडर, वायरल हुआ था वीडियो

PURNIA : खबर पूर्णिया से आ रही है. जहां पुर्णिया के गणेशपुर पंचायत में बीते दिन सरपंच पति सुरेंद्र चौधरी द्वारा महिला के साथ मारपीट मामले में आज सुरेंद्र चौधरी ने न्यायलय के समक्ष

बिहार : महिला को पीटने वाला सरपंच पति किया सरेंडर, वायरल हुआ था वीडियो
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIA : खबर पूर्णिया से आ रही है. जहां पुर्णिया के गणेशपुर पंचायत में बीते दिन सरपंच पति सुरेंद्र चौधरी द्वारा महिला के साथ मारपीट मामले में आज सुरेंद्र चौधरी ने न्यायलय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. इसके अलावा इस मामले में दूसरे नामज़द अभियुक्त दिनेश मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लगातार पुलिस की दबिश के बाद सरपंच पति ने पुर्णिया कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है. 


मामले सम्बंध में जानकारी देते हुए पुर्णिया एसपी दयाशंकर ने बताया कि बीते दिन तेजी से वायरल हुए सरपंच पति द्वारा महिला की पिटाई के वीडियो के बाद के नगर थाना में दो नामजद अभियुक्त पर एफआईआर दर्ज हुआ था. जिसके बाद से लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी. इस दरमियान दिनेश मंडल पुलिस की गिरफ्त में आ गया. जबकि सुरेंद्र चौधरी फरार था. 


पुलिस का बढ़ता दबाव देख कर सुरेंद्र चौधरी ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण कर दिया है. गौरतलब है कि बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें गणेशपुर पंचायत के सरपंच पति सुरेंद्र चौधरी द्वारा एक महिला के साथ मारपीट और कागजात में जबरन दस्तखत कराने का मामला सामने आया था. तब से ही सरपंच पति के ख़िलाफ़ गुस्सा फूट पड़ा 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता