ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

Bihar News: बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रिश्वत लेते घूसखोर थानेदार को रंगे हाथ अरेस्ट किया

Bihar News: बिहार के मधेपुरा में निगरानी विभाग ने मिठाई थाना प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पर केस रफा-दफा करने के लिए घूस मांगने का आरोप है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को मधेपुरा जिले के मिठाई थाना प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


थानाध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने एक आपराधिक मामले को रफा-दफा करने और पीड़ित पक्ष के पक्ष में समझौता कराने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने पर निगरानी विभाग ने योजना बनाकर कार्रवाई की। जैसे ही थाना प्रभारी ने तय राशि ली, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा।


विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ के बाद आरोपी थानाध्यक्ष को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया और उन्हें पटना ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला हाल ही में हुए एक लूटकांड से जुड़ा है, जिसमें शामिल एक आरोपी की मां पूनम देवी ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। 


पूनम देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया गया और केस खत्म करने के लिए पहले ही 2 लाख रुपए दिए गए थे। बावजूद इसके, उन्हें लगातार धमकाया जा रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पूनम देवी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस ने मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता