ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

बिहार: विषाक्त भोजन खाने से मां-बेटा की मौत, बासी दाल-भात खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

ARWAL: अरवल में एक मां और बेटा की विषाक्त भोजन खाने से मौत हो गई। दोनों ने रात का बना चावल सुबह खाया था। घटना करपी थाना क्षेत्र के सरवाली गांव की है।मृतकों की पहच

बिहार: विषाक्त भोजन खाने से मां-बेटा की मौत, बासी दाल-भात खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: अरवल में एक मां और बेटा की विषाक्त भोजन खाने से मौत हो गई। दोनों ने रात का बना चावल सुबह खाया था। घटना करपी थाना क्षेत्र के सरवाली गांव की है।


मृतकों की पहचान सरवाली गांव निवासी 32 वर्षीय रिंकू देवी और उसका 12 वर्षीय बेटा विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की दोनों मां बेटा ने रात में बना हुआ चावल खाया था। खाना खाने के आधे घंटे बाद दोनों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई।


आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मां बेटे की मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची करपी थाने की पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एकसाथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता