ब्रेकिंग
राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर

बिहार में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल, नितिन नबीन समेत कई को Z कैटेगरी की सुरक्षा, तेजस्वी की घटी

बिहार सरकार ने कई प्रमुख नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया है। नितिन नबीन, ललन सिंह, संजय सरावगी और मंगल पांडेय को Z सुरक्षा दी गई है, जबकि तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाकर Y+ कर दी गई है।

बिहार
सुरक्षा में बदलाव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार ने राज्य के कई प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। जहां कुछ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं कुछ की सुरक्षा घटा दी गई है। जबकि बिहार के कुछ नेताओं की सुरक्षा हटा ली गयी है। 


सरकार ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इसके साथ ही जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बीजेपी सांसद संजय सरावगी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।


वहीं दूसरी ओर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती की गई है। अब उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। गिरिराज सिंह को Y की जगह Y+ की सुरक्षा दी गयी है। 


वही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की सुरक्षा हटा ली गयी है।  सुरक्षा व्यवस्था में किए गए इन बदलावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।


कितने तरह की होती है सुरक्षा?

बता दें कि हमारे देश में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, नौकरशाह, पूर्व नौकरशाह, जज, क्रिकेटर, एक्टर, एक्ट्रेस, संत-महात्मा और कभी-कभी आमजन को खतरे को देखते हुए उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है। देश में 5 तरह की सुरक्षा कैटेगरी बनी हुई है। Z+, Z, Y+, Y और X कैटेगरी है। 


क्या होती है Z श्रेणी सुरक्षा?

Z श्रेणी सिक्योरिटी हाईलेवल की सिक्योरिटी है, इसमें 22 कर्मियों का सिक्योरिटी कवर होता है, जिसमें 4 या फिर 6 एनएसजी कमांडों +  पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। इसके अलावे इस कैटेगरी की सुरक्षा में पुलिस या ITBP या CRPF जवान शामिल होते हैं। ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।


इस सुरक्षा का खर्च कौन उठाता है?

जिस व्यक्ति को यह सुरक्षा दी जाती है, उसके साथ जवानों और सुरक्षा वाहन का काफिला होता है, जो बेहद खर्चीला होता है। इन सुरक्षा घेरों को खर्च राज्य सरकार उठाती है। बाबा रामदेव, आमिर खान, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा को भी जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गयी है।