ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar Land Survey: भूमि सर्वे को लेकर आया नया अपडेट, जानिए.. जमीन मालिकों के लिए क्या है गुड न्यूज?

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे के काम को आसान बनाने के लिए सरकार और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग समय-समय पर फैसले ले रही है. अब जमीन मालिक 15 मार्च 2025 तक जमीन से संबंधित जानकारी स्वघोषणा पत्र के जरिए दे सकेंगे.

Bihar Land Survey
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में जमीनों के सर्वे का काम लगातार जारी है। जमीन सर्वे को लेकर विभाग द्वारा समय समय पर फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि जमीनों मालिकों को सर्वे में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। खुद विभागीय मंत्री दिलीप जायसवाल भी इस बात को स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि जमीन सर्वे में किसी भी रैयत को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बिहार के अररिया में जमीन सर्वे को लेकर नया अपडेट सामने आया है।


दरअसल, अररिया के सिकटी के अतर्गत आने वाले 56 मौजी में भूमि सर्वे का कार्य कराया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कई टीमें बनाई गई हैं। सरकारी अमीन बारी-बारी से स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। सरकार ने दूसरे चरण के भूमि सर्वेक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब जमीन मालिक 15 मार्च 2025 तक जमीन से संबंधित जानकारी स्वघोषणा पत्र के जरिए दे सकेंगे। लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसलिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से इस काम को किया जाएगा।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए समय सीमा तय कर दी है। अररिया के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि पहले भूमि सर्वेक्षण सिर्फ ग्रामीण इलाकों में ही सीमित था लेकर अब शहरी इलाकों में भी भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 60 हजार जमीन मालिकों ने भूमि का स्वघोषणा पत्र जमा करा दिया है। इनमें करीब 19 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन जबकि 39 हजार से अधिक जमीन मालिकों ने ऑफलाइन अपनी जमीन का स्वघोषणा पत्र जमा किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें