ब्रेकिंग
रेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’पप्पू यादव ने एक दिन के भूख हड़ताल का किया ऐलान, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’पप्पू यादव ने एक दिन के भूख हड़ताल का किया ऐलान, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप

Bihar Land Survey: सरकार ने जमीन मालिकों के लिए कर दी बड़ी व्यवस्था, अब भूमि सर्वे का टेंशन एकदम छोड़ दीजिए

Bihar Land Survey: सरकार के लाख दावा करने के बावजूद बिहार में जमीन सर्वे को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल घूम रहें हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए जमीन सर्वे के प्रति जागरुकता फैलाने की हर कोशिश सरकार के स्तर पर की जा रही है।

Bihar Land Survey:
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में जमीनों के सर्वे को लेकर लोगों के मन में अब भी तरह तरह से संशय बने हुए हैं। सरकार के स्तर पर लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है और दावा किया जा रहा है कि जमीन सर्वे को लेकर राज्य के किसी भी रैयत को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने तमाम तरह की व्यवस्था भी कर रखी है। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल पहले ही कह चुके हैं कि बिहार के एक भी व्यक्ति को जमीन सर्वे के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।


दरअसल, सरकार के लाख दावा करने के बावजूद बिहार में जमीन सर्वे को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल घूम रहें हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए जमीन सर्वे के प्रति उन्हें जागरुक करने की कोशिश सरकार के स्तर पर की जा रही है। सरकार ने जमीन सर्वे से जुड़ी हर जानकारी लोगों के घर तक उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था कर दी है ताकि जमीन सर्वे के लिए परेशान लोगों के सभी सवालों को जवाब और तमाम तरह की जानकारी उनके घर के दरवाजे पर ही मिल जाए।


रैयतों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरपुर में जमीन सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए बड़ा काम कर दिया है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने लोगों में जमीन सर्वे के प्रति जागरुकता लाने के लिए 8 जागरुकता रथों को रवाना किया। ये 8 जागरुकता रथ अलग-अलग पंचायतों में घूम-घूम कर जमीन मालिकों को सर्वे से जुड़ी तमाम तरह की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।


जागरुकता रथों के माध्यम से सभी रैयतों को जमीन सर्वे के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से रूटचार्ट तैयार किया गया है। ये रथ सभी अंचलों का भ्रमण कर जमीन सर्वे के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। डीएम ने बताया कि अब तो जमीन के सर्वे से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। सरकार की कोशिश है कि किसी भी व्यक्ति को जमीन सर्वे कराने में कोई परेशानी न हो।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता