ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

Bihar Bhumi: जमीन के फर्जी कागजात मिलने पर दर्ज होगा क्रिमिनल केस, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पुलिस को दिया आदेश....

Bihar Bhumi: अगर आपने जमीन के फर्जी कागजात दिए तब आपके खिलाफ क्रिमिनल केस चलेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में पुलिस को निर्देश दिए हैं ।

Bihar Bhumi
बिहार भूमि
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Bhumi: अगर आपने जमीन के फर्जी कागजात दिए तब आपके खिलाफ क्रिमिनल केस चलेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में पुलिस को निर्देश दिए हैं । विभाग का मानना है कि इससे भू माफियाओं पर शिकंजा कसेगा।


जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर आपराधिक मामला चलाने का निर्णय लिया गया है। फर्जी कागजात का संदेह होने पर या पुलिस के संज्ञान में आने पर दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। अगर कागजात फर्जी पाया जाता है तो अन्य मामलों की तरह इसमें भी क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा। फर्जी दस्तावेजों और बलपूर्वक दूसरों की जमीन पर प्रवेश करने के अपराध में भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मानना है कि इससे भूमाफियाओं पर लगाम लगाया जा सकेगा। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी ,जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है ।


विभाग के पत्र में कहा गया है कि जमीन संबंधी दस्तावेजों को अपडेट करने और इसे आसानी से उपलब्ध कराने में जुटा है। मकसद है जमीन विवाद को दूर करना ।इसी दिशा में जमीन विवाद के समाधान के लिए अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी की प्रत्येक सप्ताह शनिवार को अंचल कार्यालय में बैठक निर्धारित की गई है।