ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

बिहार : कृषि, डेयरी और BPSC में इतने पदों पर होगी बहाली, जानिए डिटेल

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद रोज़गार और नौकरी पर सबसे ज्यादा पहल किया जा रहा है। अब आयोग में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए कृषि, डेयरी और बीपीएससी में 2751 प

बिहार : कृषि, डेयरी और BPSC में इतने पदों पर होगी बहाली, जानिए डिटेल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद रोज़गार और नौकरी पर सबसे ज्यादा पहल किया जा रहा है। अब आयोग में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए कृषि, डेयरी और बीपीएससी में 2751 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसको लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 



आपको बता दें, कृषि विभाग, पशु-मत्स्य संसाधन विभाग और बीपीएससी में 2751 पदों पर भर्ती होगी। इसमें कृषि विभाग में प्रखंड कृषि पदाधिकारी से लेकर माली तक के 2667 पद हैं। बीपीएससी में 44 सहायक की वैकेंसी है, जबकि पशु-मत्स्य संसाधन विभाग के गव्य निदेशालय के 40 डेयरी फील्ड ऑफिसर के पद हैं। कृषि विभाग की बात करें तो इसमें 2667 पदों पर भर्ती होगी। इसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी के 774 और सहायक निदेशक शष्य कोटि 1 वर्ग 2 के 89 के पद का रोस्टर क्लियरेंस हो चुका है। इन पदों की भर्ती बीपीएससी के ज़रिये होगी। कृषि समन्वयक के 1470 पद, उद्यान सेवक (माली) के 247 पद और उद्यान लिपिक के 87 पदों का रोस्टर क्लियरेंस कर राज्य कर्मचारी चयन आयोग को अनुशंसा भेज दी गई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक शष्य और कृषि समन्वयक के पद पर बहाली के लिए बीएससी एग्रीकल्चर और समकक्ष डिग्री अनिवार्य होगा। उद्यान सेवक के लिए मैट्रिक के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षित होना चाहिए। 



बीपीएससी में 44 सहायक की भर्ती होनी है। इन वैकेंसी पर भर्ती के लिए जल्द आवेदन लिए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से इन पदों पर बहाली के लिए रोस्टर क्लियरेंस हो चुका है। आयोग में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए ये वैकेंसी निकाली गई है। बता दें, 40 डेयरी फिल्ड ऑफिसर या डेयरी टेक्निकल ऑफिसर की बहाली होगी। पशु-मत्स्य संसाधन विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए रिक्ति बिहार तकनीकी सेवा आयोग को भेज दी है। डेयरी टेक्नोलॉजी से बीटेक डिग्री वाले इन पदों पर बहाली के आवेदन दे सकेंगे। बिहार में डेयरी फिल्ड ऑफिसर के कुल 82 पद हैं। गव्य विकास योजना क्रियान्वयन और दुधारू पशुपालकों को तकनीकी सहायता में ये मदद करते हैं।

टैग्स