ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार को जल्द मिलने वाली है वंदे भारत ट्रेन की एक और सौगात, इस रूट पर चलाने की है तैयारी

PATNA: बिहार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की एक और सौगात जल्द ही मिलने वाली है। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को राजधानी पटना से यूपी की राजधानी लखनऊ के बीच चलाने की योजना है। राम म

बिहार को जल्द मिलने वाली है वंदे भारत ट्रेन की एक और सौगात, इस रूट पर चलाने की है तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की एक और सौगात जल्द ही मिलने वाली है। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को राजधानी पटना से यूपी की राजधानी लखनऊ के बीच चलाने की योजना है। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन के परिचालन से बड़ी सुविधा हो जाएगी। पटना-लखनऊ वाया डीडीयू, अयोध्या रूट पर वंदे भारत ट्रेन का सर्वे पूरा हो गया है। 


कहा जा रहा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे ने अयोध्या के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसका लाभ लखनऊ के श्रद्धालुओं को भी मिलेगा। अगले साल जनवरी के महीने में किसी दिन पीएम मोदी इसका शुभारंभ कर सकते हैं।


फिलहाल रेलवे बोर्ड पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल तैयार करने में जुटा है। संभावना जताई जा रही है कि यह ट्रेन लखनऊ से सुबह के समय रवाना होगी और दोपहर में पटना पहुंचेगी। इसके बाद पटना से दोपहर में खुलकर रात में वापस लखनऊ पहुंचेगी। पटना से लखनऊ के बीच एक्सप्रेस ट्रेनों में को करीब 10 घंटे का समय लगता है। अयोध्या होकर वंदे भारत ट्रेन चलने से पटना से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा और वे इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का सफर कर कम समय में ही अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें