ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बोले- समय पर बिहार विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद, पुलिस कर रही तैयारी

DARBHANGA: दरभंगा पहुंचे बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय पर होने की पूरी उम्मीद हैं। पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसकी तैयारियां की जा रही

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा पहुंचे बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय पर होने की पूरी उम्मीद हैं। पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसकी तैयारियां की जा रही हैंसमाहरणालय स्थित एनआईसी से जिले के तमाम पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  जनप्रतिनिधि और पुलिस सभी मिलकर प्रयास करें तो अपराध को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर उन्होनें जनप्रतिनिधियों से अपील की कि आप लोग शराब माफिया और अपराधियों की सूचना व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर दें जिसे गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर प्रक्षेत्र के आईजी अभिताभ कुमार समेत दरभंगा,मधुबनी और समस्तीपुर जिले के एसपी भी मौजूद थे। 

।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता का उचित सम्मान करें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने और तुरंत यथोचित कार्रवाई करें। उन्होंने जनसंवाद में शराबबंदी अपराध नियंत्रण और संप्रदायिक सौहार्द विषय पर खुलकर बात की और इस दौरान मिले सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष, जिला पार्षद और वार्ड सदस्यों को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति, विधि व्यवस्था और संप्रदायिक सद्भाव रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की। 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सभी मुखिया से कहा कि अपनी पंचायत के 100 प्रमुख लोग का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जो प्रशासन की मदद के लिए तत्पर रहें।उन्होंने कहा कि अपराधी भी इसी समाज के हैं लेकिन अपराधी का कोई जात-धर्म नहीं होता है। गांव समाज में उसका सहयोग करने पर वह जुल्म करता है इसलिए उसका हमेशा बहिष्कार करें। वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने बताया कि चुनाव हम लोग के यहां अभी तक कोई तिथि नहीं आई है लेकिन  हम लोगों को उम्मीद है कि निश्चित समय पर चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा। चुनाव की  तैयारियां पुलिस मुख्यालय के स्तर से की जा रही हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता