ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंताबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंता

बिहार को आज मिलेगी नई सौगात, मुंगेर पुल का होगा लोकार्पण

PATNA : यातायात को लेकर बिहार के लोगों को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है. लंबे इंतजार के बाद मुंगेर में बने नए रेल रोड पुल का उद्घाटन होगा. बता दें 19 साल बाद आज पुल का उद्घाटन होने वाला है, उसका नाम

बिहार को आज मिलेगी नई सौगात, मुंगेर पुल का होगा लोकार्पण
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : यातायात को लेकर बिहार के लोगों को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है. लंबे इंतजार के बाद मुंगेर में बने नए रेल रोड पुल का उद्घाटन होगा. बता दें 19 साल बाद आज पुल का उद्घाटन होने वाला है, उसका नाम श्रीकृष्ण सेतू रखा गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पुल का उद्घाटन करेंगे.


इस पुल का शुरू होना इलाके के लोगों के लिए एक वरदान की तरह है. मुंगेर से खगड़िया की दूरी इस पुल के चालू हो जाने से बेहद कम हो जाएगी. पहले मुंगेर से खगड़िया की दूरी 154 किलोमीटर थी. जो पुल के चालू होने से घटकर केवल 25 किलोमीटर रह जाएगी. इस पुल की लंबाई 3.75 किलोमीटर है. इस पुल का निर्माण गंगा नदी पर कराया गया है. मुंगेर की तरफ से पुल का एप्रोच रोड लगभग 9 किलोमीटर और खगड़िया की तरफ से लगभग 5 किलोमीटर है. यानी कुल लंबाई को जोड़ दिया जाए तो 18 किलोमीटर के इस सफ़र से लोग अब जल्दी मुंगेर से खगड़िया और खगड़िया से मुंगेर आ जा सकेंगे.


दोपहर 12:00 बजे आज इस पुल का लोकार्पण किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे. इस पुल का निर्माण कुल 696 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है. लोकार्पण कार्यक्रम में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, मुंगेर के सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी जुड़ने वाले हैं.

टैग्स