ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बिहार :नगर सेवा की बसों में कैशलेस टिकट, 'चलो' एप से मिलेगा डिजिटल पास

PATNA : अब बिहार राज्य परिवहन निगम की बसें भी हाईटेक होने वाली है. न सिर्फ कैशलेस टिकट मिलेगी बल्कि निगम की योजना सफल रही तो फ्री में वाई-फाई भी मिलेगा जिसका आप सफर के दौरान इस्तेमाल कर सकते है.&nb

बिहार :नगर सेवा की बसों में कैशलेस टिकट, 'चलो' एप से मिलेगा डिजिटल पास
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब बिहार राज्य परिवहन निगम की बसें भी हाईटेक होने वाली है. न सिर्फ कैशलेस टिकट मिलेगी बल्कि निगम की योजना सफल रही तो फ्री में वाई-फाई भी मिलेगा जिसका आप सफर के दौरान इस्तेमाल कर सकते है. 

इसके लिए आपको एक मोबाइल एप डाउनलोज करना होगा. निगम ने निजी डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी 'चलो' के साथ करार किया है.इस एप से यात्रियों को एप्लीकेशन और कार्ड के माध्यम से कैशलेस टिकट की सुविधा मिलेगी. 'चलो' एप डाउनलोड करने पर यात्री बस के लोकेशन को भी ट्रैक कर सकेंगे. 

इसके लिए BCLL का 'चलो' एप डाउनलोड करना होगा. फिर  ऑप्शन पर जानकर फोटो और आधार कॉर्ड की फोटो खींचकर डालना होगा और ऑनलाइन पेमेंट करने पर 'चलो' एप की टीम डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन कर पास जारी कर देगी. इसके बाद सफर के दौरान यात्री को अपने मोबाइल में 'चलो' एप पर जाकर डिजिटल पास खोलना होगा. इसमें बस में सवार होने वाले स्टॉप और बस से उतरने वाले स्टॉप की जानकारी दर्ज करनी होगी.  यह जानकारी BCLL के सर्वर पर दर्ज हो जाएगी. यात्री बस कंडक्टर को यही जानकारी अपनी स्क्रीन पर दिखाकर यात्रा कर सकेगा.