ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

बिहार की जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, सुबह-सुबह डीएम-एसपी पहुंचे तो मच गया हड़कंप

PATNA : बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी. छपरा और गोपालगंज में छापेमारी से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. बगहा उपकारा में भी रेड की सूचना है. गोपालगंज जेल में डीएम-एसपी

बिहार की जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, सुबह-सुबह डीएम-एसपी पहुंचे तो मच गया हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी. छपरा और गोपालगंज में छापेमारी से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. बगहा उपकारा में भी रेड की सूचना है. गोपालगंज जेल में डीएम-एसपी के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है, जिसमें जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ कई थानों की पुलिस भी शामिल है.


इसके अलावा छपरा के मंडल कारा में भी रेड चल रही है. इस छापेमारी में डीएम और एसपी के अलावे कई थानों की पुलिस मौजूद है. फिलहाल छापेमारी जारी है और अधिकारियों के अंदर से बाहर आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जेल में छापेमारी के क्रम में क्या कुछ मिला है.


सीतामढ़ी जेल में अहले सुबह डीएम एसपी के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में सघन तलाशी ली गई. जिसमें दो मोबाइल, 1 सिम, एक चार्जर व चाकू बरामद किया गया. जेल के सेल, हॉस्पिटल एवं सभी वार्डों में छापेमारी की गई है. महिला वार्ड की भी जांच की गई है. जेल के अंदर लगे सीसीटीवी फंक्शन की भी जांच हुई है.


बिहार की जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, सुबह-सुबह डीएम-एसपी पहुंचे तो मच गया हड़कंप


वहीं भागलपुर कैंप जेल और शाहिद जुब्बा शाहनी सेंट्रल जेल में जिले के डीएम सुब्रत कुमार सेन ओर एसएसपी बाबूराम ने छापेमारी की. दोनो जेलों में सुबह 6 बजे से साढ़े आठ बजे तक सघन छापेमारी की गई. बता दें कि इससे पहले भी फ़रवरी माह में जेलों में छापेमारी की गई थी. 


नवादा मंडल कारा में आज सुबह अधिकारियों की फौज पहुंच गई. सुबह में जिलाधिकारी यशपाल मीणा, एसपी धूरत सयाली सावंलाराम समेत अन्य अधिकारियों ने छापेमारी की. जिसमें कई घंंटे तक छापेमारी चलती रही. अधिकारियों ने जेल परिसर का कोना-कोना खंगाला. हालांकि कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. इस दौरान सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए थे.



टैग्स