ब्रेकिंग
सीवान में AK-47 से 4 फायर! सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने खोला पूरा राज, बताया क्यों चलाई गोलीबिहार के हर गांव की खुलेगी पूरी कुंडली! जनगणना में सिर्फ लोग नहीं, ये-ये जानकारी भी होगी दर्जBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; पटना समेत इन इलाकों में बारिश का अनुमानश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियासीवान में AK-47 से 4 फायर! सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने खोला पूरा राज, बताया क्यों चलाई गोलीबिहार के हर गांव की खुलेगी पूरी कुंडली! जनगणना में सिर्फ लोग नहीं, ये-ये जानकारी भी होगी दर्जBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; पटना समेत इन इलाकों में बारिश का अनुमानश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार की जनता के लिए PM मोदी ने लिखा पत्र, बोले.. बिहार का विकास ही लक्ष्य

PATNA : बिहार में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम पत्र लिखा है. एक खुले पत्र के जरिए प्रधानमंत्री ने बिहार वासियों से बड़ी अपील की

बिहार की जनता के लिए PM मोदी ने लिखा पत्र, बोले.. बिहार का विकास ही लक्ष्य
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम पत्र लिखा है. एक खुले पत्र के जरिए प्रधानमंत्री ने बिहार वासियों से बड़ी अपील की है. प्रधानमंत्री ने 4 पन्नों के अपने पत्र में बिहार को लेकर एनडीए के संकल्प के बारे में जानकारी दी है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में लिखा है कि आज इस पत्र के माध्यम से आप से बिहार के विकास के लिए एनडीए पर विश्वास बनाए रखने के लिए एनडीए के संकल्प के बारे में बात करना चाहता हूं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ गरीबों, किसानों और हर वर्ग के लोगों के साथ कनेक्ट करते हुए कहा है कि आज एनडीए के समर्थन में जिस तरह सभी वर्ग के लोग आ रहे हैं, वह बताता है कि बिहार एक आधुनिक दिशा में आगे बढ़ रहा है. बिहार में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान मतदाताओं ने हम सब को अधिक उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम सब के लिए गर्व की बात है कि बिहार चुनाव का पूरा फोकस विकास पर केंद्रित एनडीए सरकार ने पिछले वर्षों में जो काम किए हैं. उसका हमने न केवल रिपोर्ट कार्ड पेश किया बल्कि जनता जनार्दन के सामने विजन भी रखा है और बिहार का विकास केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है. 


इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2005 से 2020 के बीच बिहार में हुए बदलाव की चर्चा की है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि बिहार में वोट पड़ रहा है. जात पात पर नहीं विकास पर, झूठे वादों पर नहीं पक्के इरादों पर, कुशासन पर नहीं सुशासन पर, भ्रष्टाचार पर नहीं इमानदारी पर, अवसरवादिता पर नहीं आत्मनिर्भरता पर. प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया है कि डबल इंजन की ताकत इस दशक में बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच आएगी

टैग्स