ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार की बेटी शिवांगी बनी नौसेना में महिला पायलट, 2 दिसंबर को रचेंगी इतिहास

DESK: हर क्षेत्र में अपना झंडा गाड़ चुके बिहारियों के लिए एक और अच्छी खबर है. एक बार फिर से बिहारियों ने देश में अपने राज्य का नाम रौशन किया है. बिहार की बेटी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK: हर क्षेत्र में अपना झंडा गाड़ चुके बिहारियों के लिए एक और अच्छी खबर है. एक बार फिर से बिहारियों ने देश में अपने राज्य का नाम रौशन किया है. बिहार की बेटी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी नौसेना की महिला पायलट बनी है, और 2 दिसंबर को फिक्स्ड विंग डोर्नियर सर्विलांस विमानों की प्लेन उड़ा इतिहास रचेंगी. शिवांगी कोच्चि में ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी.


अभी शिवांगी की ट्रेनिंग दक्षिणी कमान में चल रही है. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दो दिसंबर को शिवांगी नौसेना में अपनी कमान संभालेंगी. शिवांगी मुजफ्फरपुर की रहने वाली है और उन्होंने डीएवी-बखरी से पढ़ाई की है. इसके बाद शिवांगी ने सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया है. 

बिहार की बेटी शिवांगी बनी नौसेना में महिला पायलट, 2 दिसंबर को रचेंगी इतिहास

नौसेना के लिए चयनित होने के बाद शिवांगी ने कहा था कि , “खुद पर भरोसा करेंगे तो कुछ भी नामुमकिन नहीं. नौसेना में सबसे पहली महिला पायलटों में से एक होना चुनौतीपूर्ण है. हमारी सफलता ही नौसेना को यह भरोसा दिलाएगी कि महिला पायलटों की भर्ती का उनका फैसला सही है. यह आगे महिलाओं के पायलट बनने के सपने को भी साकार करने में मदद करेगा. हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा तभी लड़कियां प्रेरित हो सकेंगी.”