ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

बिहार में दहेज का खूनी खेल… 60 हजार रुपये के लिए नवविवाहिता की मौत; पति-ससुर गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी मचा दी है। ससुराल में फंदे पर लटका शव मिलने से परिवार और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता और सवाल खड़े हो गए हैं। मामला अब पुलिस जांच और इलाके में चर्चा का विषय...

बिहार में दहेज का खूनी खेल… 60 हजार रुपये के लिए नवविवाहिता की मौत; पति-ससुर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता का शव ससुराल में गले में फंदा लगे हालात में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना गोगरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद इलाके के वार्ड संख्या-4 की है, जहां 19 वर्षीय जुली कुमारी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई हत्या बताया है।


मृतका के पिता शंकर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी जुली कुमारी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष लगातार 60 हजार रुपये की मांग कर रहा था। रकम नहीं मिलने पर पति, ससुर और परिवार के अन्य सदस्य अक्सर जुली के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे।


परिजनों के मुताबिक, जुली की शादी पिछले वर्ष 7 जुलाई को बड़े अरमानों के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद उसके जीवन में तनाव और प्रताड़ना शुरू हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही जुली के मायके वाले मौके पर पहुंचे, जहां बेटी की हालत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए गोगरी थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति तथा ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या योजनाबद्ध हत्या।