ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बिहार के इस पंडाल में पूजा करते हैं मुसलमान, 9 दिनों का रखते हैं उपवास

BAGHA : देश भर में दुर्गा पूजा की धूम है. इसी बीच बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से नवरात्रि के दौरान एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है. यहां गंगा-जमुनी तहजीब की विरासत दिख रही है. आपस

बिहार के इस पंडाल में पूजा करते हैं मुसलमान, 9 दिनों का रखते हैं उपवास
First Bihar
3 मिनट

BAGHA : देश भर में दुर्गा पूजा की धूम है. इसी बीच बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से नवरात्रि के दौरान एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है. यहां गंगा-जमुनी तहजीब की विरासत दिख रही है. आपसी भाईचारा और सदभाव का सुंदर दृश्य यहां के पूजा पंडालों में लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. यहां मुसलमान ही दुर्गा पूजा कराते हैं और पूजा पंडाल में ही नमाज भी अता की जाती है.




दरअसल, पश्चिम चंपारण के बगहा में शारदीय नवरात्र के दौरान कौमी एकता का अनूठा संगम देखने को मिला. यहां के पूजा पंडाल में देवी दुर्गा की अराधना के साथ ही नमाज भी अता की जाती है. गंगा-जमुनी तहज़ीब को लेकर शुरू से मिसाल बने बगहा में मुसलमान हिंदुओं के साथ मां दुर्गा की आरती भी करते हैं. पवित्र शारदीय नवरात्र के भक्तिमय माहौल में एक ऐसा शख्स भी है, जिसे अल्लाह भी प्यारा है और भगवान भी.


बगहा बाज़ार निवासी अरमानी खां नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हैं. नवरात्र में नौ दिनों तक उपवास कर समाज के कल्याण की कामना कर रहे हैं. वह पांचों वक्त के नमाजी भी हैं. पूजा की तैयारी के बीच नमाज के लिए समय भी निकालते हैं और मां के दरबार से ही अल्लाह के समक्ष अपनी हाजिरी लगाते हैं. पंडाल के समक्ष फलाहार कर नवरात्र का व्रत रखने वाले इस मुसलमान के दिल में हिन्दुओं के पर्व के प्रति भी उतनी ही आस्था और श्रद्धा है जितनी अपने धर्म के प्रति.


आजकल पूजा का मंडप ही इनका आशियाना बना हुआ है. यहीं पर मां की आराधना भी करते हैं और यहीं पर नमाज भी अता करते हैं. अरमानी खान की भक्ति के कारण बगहा के नवदुर्गा पूजा समिति ने इन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. इस जिम्मेदारी से अभिभूत अरमानी खान कहते हैं, ‘मैं पिछले तीन वर्षों से नवरात्र का व्रत रख रहा हूं. राम-रहीम के देश की यही तो खूबसूरती है. हिंदू भाइयों से इतना प्यार और सहयोग मिला है कि पूछिए मत.’

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता