ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बिहार के तीन सगे भाइयों की गुरुग्राम में मौत, जानिए.. पूरा मामला

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले तीन सगे भाइयों की गुरुग्राम में मौत हो गई है. मौत रोड एक्सीडेंट में हुई है. पुलिस ने पड़ोसी के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ

बिहार के तीन सगे भाइयों की गुरुग्राम में मौत, जानिए.. पूरा मामला
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले तीन सगे भाइयों की गुरुग्राम में मौत हो गई है. मौत रोड एक्सीडेंट में हुई है. पुलिस ने पड़ोसी के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है. 


पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को बिहार से मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार है. वे मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ गांव के रहने वाले थे. एक साथ तीनों बेटों की मौत से वृद्ध माता-पिता की दुनिया उजड़ गई हैं. वे स्वजन के साथ गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं. 


मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला सुधीर (30) अपने भाई संजय (28) छोटे भाई सुनील (25) के साथ ताज नगर कॉलोनी में रहता था. हयातपुर मोड़ के पास उसकी परचून और मोबाइल की दुकान है.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह दुकान बंद कर तीनों भाई बाइक से घर जा रहे थे. राव भगत सिंह स्कूल के पास रात करीब 11 बजे  अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए. राहगीर ने साढ़े 11 बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी.