ब्रेकिंग
दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

बिहार: ऐतिहासिक तालाब में मरीं लाखों की मछलियां, पानी के जहरीला होने की आशंका

SASARAM: सासाराम के ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के तालाब में अचानक भारी संख्या में मछलियां मर गई हैं। मंगलवार की सुबह से ही जगह-जगह मछलियां मरकर पानी में उपला रही हैं। अबतक कई क्विंटल मछल

बिहार: ऐतिहासिक तालाब में मरीं लाखों की मछलियां, पानी के जहरीला होने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: सासाराम के ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के तालाब में अचानक भारी संख्या में मछलियां मर गई हैं। मंगलवार की सुबह से ही जगह-जगह मछलियां मरकर पानी में उपला रही हैं। अबतक कई क्विंटल मछलियां मर गई हैं।


बताया जा रहा है कि तालाब का पानी काफी दूषित हो गया है, जिसके कारण मछलियां मर रही हैं। सिंचाई विभाग के द्वारा इनलेट के माध्यम से पानी की सप्लाई होती है तथा आउटलेट से पानी की निकासी होती है। कुछ महीनो से इन-लेट से मकबरा के तालाब में ताजा तथा साफ पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिसके कारण पानी दूषित होने की संभावना है। 


तालाब में मछली पालन करने वाले संवेदक मछुआरा का कहना है कि पिछले कई दिनों से वह सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि मकबरा के तालाब में इन-लेट के माध्यम से साफ पानी का आपूर्ति किया जाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है और आखिरकार मछलियां मरने लगी है। बता दे कि मछलियों के मरने से तालाब में दुर्गंध आ रही है, ऐसे में पर्यटक को भी काफी परेशानी हो रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता