ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

बिहार : बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, रोहतास के दावथ में हुआ भीषण हादसा

SASARAM : इस वक्त एक ताज़ा खबर रोहतास जिले से सामने आ रही है. यहां एक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गयी है. घटना रोहतास के दावथ की है, जहां मलियाबाग में एनएच-30 पर एक सड़

बिहार : बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, रोहतास के दावथ में हुआ भीषण हादसा
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक ताज़ा खबर रोहतास जिले से सामने आ रही है. यहां एक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गयी है. घटना रोहतास के दावथ की है, जहां मलियाबाग में एनएच-30 पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई. 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों युवकों की मौत हुई है. मृतक युवकों की पहचान विकास यादव, सोनू गोंड तथा प्रिंस कुमार के तौर पर हुई है. यह सभी बक्सर जिले के सिकरौर थाना के बसांव कला गांव के रहने वाले थे.


स्थानीय लोगों ने इस दुर्धटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने तीनों का परिचय पता कर परिजनों को सूचना दी है. परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं. युवकों की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता