ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, मौत के बाद परिजनों में कोहराम

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ़्तार एक कार ने सड़क पर पांच लोगों को कुचल दिया है. इस हादसे में

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, मौत के बाद परिजनों में कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ़्तार एक कार ने सड़क पर पांच लोगों को कुचल दिया है. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है. जबकि चार घायल बताये जा रहे हैं. पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है.


घटना समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र की है. यहां बहादुरपुर इलाके में तेज रफ़्तार एक कार ने पांच लोगों को कुचल दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिल रही है. जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों उनकी इलाज में जुटे हुए हैं.


घटना की सूचना मिलते ही फैरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें