ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार के रण में फिर उतरे PM मोदी, दरभंगा में बोले- राम मंदिर की तारीख पूछने वाले भी आज बजा रहे ताली

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव के 16 जिलों के 71 सीट पर मतदान हो रहा है. इन सब के बीच पीएम मोदी आज बिहार में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम अभी दरभंगा में रैली को संबोधित कर र

बिहार के रण में फिर उतरे PM मोदी, दरभंगा में बोले- राम मंदिर की तारीख पूछने वाले भी आज बजा रहे ताली
Anamika
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव के 16 जिलों के 71 सीट पर मतदान हो रहा है. इन सब के बीच पीएम मोदी आज बिहार में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम अभी दरभंगा में रैली को संबोधित कर रहे हैं. दरभंगा में पीएम मोदी ने वहां के लोगों को मैथिली में संबोधित किया. 

मैथिली में भाषण की शुरूआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार में पहले चरण का मतदान चल रहा है. जहां-जहां चुनाव चल रहा है, वहां के सभी साथियों से मेरा आग्रह है कि कोरोना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें.

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार 15 साल से बढ़ रहा है. भाजपा और एनडीए की पहचान है कि जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं. देश में पहली बार ये हुआ है, जब मैनिफेस्टो को उठाकर ये आंकलन लगाया जा रहा है कि आगे कौन सा कदम सरकार उठाने वाली है.  दरभंगा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मां सीता अपने नैहर को तो प्रेम से निहार ही रही होंगी. अयोध्या पर भी आज यहां की नजर होगी. सदियों की तपस्या के बाद आखिरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरु होगा. राम मंदिर की तारीख पूछने वाले अब मजबूरी में ताली बजा रहे हैं. पीएम ने कहा कि  हर किसान के बैंक खाते में सीधी मदद भेजेंगे. आज करीब-करीब एक लाख करोड़ रुपये की सीधी मदद किसान के खाते में जमा कराई जा चुकी है. हमने कहा था कि हर गरीब का बैंक खाता खोलेंगे. आज 40 करोड़ से ज्यादा गरीबों का बैंक खाता खुल चुका है. हमने कहा था कि हर गरीब बहन-बेटी की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाएंगे. आज उज्जवला योजना ने बिहार की भी करीब 90 लाख महिलाओं को लकड़ी के धुएं से मुक्त किया है. हमने कहा था हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे. आज बिहार के भी हर गरीब को ये सुविधा मिल रही है. 

पीएम मोदी ने महगठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि जो लोगों को बांटकर राजनीति करने में यकिन करते हैं उनपर कभी यकिन नहीं कीजिएगा. ये वो लोग हैं जो नौकरी देने के नाम को करोड़ों रुपये कमाने का जरीया मानते हैं.