ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बिहार के पूर्व विधायक को PM मोदी ने किया फोन, कोरोना महामारी के बीच ली ख़ैरियत

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भभुआ के पूर्व वयोवृद्ध 91 वर्षीय विधायक चंद्रमौली मिश्र से बात की है। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भभुआ के पूर्व वयोवृद्ध 91 वर्षीय विधायक चंद्रमौली मिश्र से बात की है। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। पीएम ने कहा कि जैसे लोगों के आशीर्वाद से देश की सेवा कर रहा हूं। आप पहली पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं। अब तीसरी पीढ़ी के वर्कर काम कर रहे हैं।


1962 में जनसंघ से जुड़ने वाले और 1969 में जनसंघ के टिकट पर भभुआ से विधायक चुने जाने वाले विधायक चंद्रमौली मिश्र से पीएम नरेन्द्र मोदी ने बात की। चंद्रमौली मिश्र ने 1990 में राम मंदिर निर्माण के लिए शीला पूजन का चंद्रमौली मिश्र ने बिहार में नेतृत्व किया था। पीएम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। प्रधानमंत्री से चंद्रमौली मिश्र ने कहा कि वह स्वस्थ हैं और लॉकडाउन का पालन करते हुए घर में ही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। सभी लोग घरों में रहें। यही बचाव का एकमात्र उपाय है।


पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आपकी उम्र लंबी हो। आपके नेतृत्व में हम लोग काम कर रहे हैं। इसपर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर देश के सपने को पूरा करें। जब पूर्व विधायक ने मोदी से कहा कि आपका आशीर्वाद बना रहे तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि कार्यकर्ता गरीबों के लिए अच्छा कर रहे हैं।


टैग्स