ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में दलित छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना में पुलिस ने दलित छात्रों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है. अंबेडकर कल्याण छात्रावास संघ के कार्यकर्ता हॉस्टल खाली कराने के विरोध

पटना में दलित छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना में पुलिस ने दलित छात्रों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है. अंबेडकर कल्याण छात्रावास संघ के कार्यकर्ता हॉस्टल खाली कराने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.


पटना में दलित छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा


गौरतलब हो कि अम्बेडकर छात्रावास खाली कराने के विरोध में 25 सितम्बर को पूरे बिहार के दलित छात्र और अम्बेडकर छात्रावास में रहने वाले छात्र राजधानी में आंदोलन का एलान किया था. ऑल बिहार अम्बेडकर कल्याण छात्रावास संघ के अध्यक्ष अमर आजाद ने अंबेडकर छात्रावास को खाली कराने का आदेश वापस लेने के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा था.


पटना में दलित छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा


उन्होंने कहा था कि अम्बेडकर छात्रावास खाली कराने का आदेश वापस नहीँ हुआ तो पटना में बड़ा आंदोलन होगा. संघ का कहना था कि पूरे बिहार के हज़ारों दलित आदिवासी छात्रों को इससे परेशानी होगी. राज्य भर के छात्रावासों में गरीब छात्रों को पढ़ाई में बाधा आ सकती है. संघ का कहना है कि प्रशासन द्वारा छात्रावास खाली नहीं करने की स्थिति में प्रमाण पत्र को रद्द करा देने की धमकी दी जा रही है. संघ का कहना है कि अभी पूरे बिहार में छात्रों की परीक्षा चल रही है, ऐसे में अंबेडकर कल्याण छात्रवास खाली कराने से परेशानी होगी.


पटना में दलित छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें