ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के पांच बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द, जानिए क्या है मामला

PATNA: बिहार के पांच बीएड ट्रेनिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। दरअसल एनसीटीई ने पहले ही इन्हे परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) भरने को लेकर नोटिस दिया था, इसके बावजूद इन

बिहार के पांच बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द, जानिए क्या है मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के पांच बीएड ट्रेनिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। दरअसल एनसीटीई ने पहले ही इन्हे परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) भरने को लेकर नोटिस दिया था, इसके बावजूद इन कॉलेजों ने रिपोर्ट नहीं भरता। अब एनसीटीई ने इन पांचों बीएड ट्रेनिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है, जिसमें दो सरकारी और तीन निजी बीएड कॉलेज के नाम हैं। जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (सहरसा) और गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (छपरा) वहीं तीन अन्य प्राइवेट कॉलेजों में महात्मा बुद्ध टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (सीतामढ़ी), केडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बक्सर) और मर्यादा पुरुषोत्तम कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बक्सर) शामिल हैं। 



अगर देशभर की बात करें तो कुल 26 कॉलेजों की मान्यता रद्द की गयी है। इसमें असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड के दर्जनों कॉलेज हैं। दरअसल एनसीटीई ने पहले ही तय कर लिया था कि जिन कॉलेजों ने अप्रेजल रिपोर्ट नहीं भरा है, उसे संयुक्त बीएड परीक्षा में शामिल नहीं होने देंगे। 



एनसीटीई के विजिटिंग टीम के सदस्य और पटना यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य डॉ. कुमार संजीव और पटना विवि के डॉ सत्येंद्र यादव ने कहा है कि परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) भरने में सबसे बड़ी परेशानी बीएड कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की कमी रही थी। प्राइवेट कॉलेजों को जल्द ही प्रिंसिपल की बहाली कर लेनी चाहिए।हालांकि प्राइवेट कॉलेजों की मानें तो विश्वविद्यालयों के तरफ से गठित सलेक्शन कमेटी के माध्यम से ही प्रिंसिपल को बहाल किया जाता है। 

टैग्स