ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

मुजफ्फरपुर में 2 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोपालगंज और समस्तीपुर की कहानी तो रिपीट नहीं हो रही

MUZAFFARPUR : बिहार में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के बीच ताजा खबर मुजफ्फरपुर से है. मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इन मौतों के बाद इलाके

मुजफ्फरपुर में 2 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोपालगंज और समस्तीपुर की कहानी तो रिपीट नहीं हो रही
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के बीच ताजा खबर मुजफ्फरपुर से है. मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इन मौतों के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सवाल यह उठता है कि क्या गोपालगंज और समस्तीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में भी पुरानी कहानी दोहराई जा सकती है. दो लोगों की मौत किस वजह से हुई, फिलहाल यह साफ नहीं है. आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.


दरअसल, मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. कहा जा रहा है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है लेकिन अभी न परिजनों ने इस बारे में कुछ जानकारी दी है और न ही पुलिस ने. दोनों का आनन फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. मृतकों में सिरसिया गांव के सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार शामिल हैं. 


कहा जा रहा है कि पांच लोगों ने एक साथ शराब खरीदकर पी थी. शराब पीने के बाद पांचों की तबीयत ख़राब हो गई. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर हालत में जुरण छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. 


ग्रामीणों का कहना है कि अभी आधा दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं. दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इस पूरे मामले में पुलिस और उत्पाद विभाग अलग-अलग तरीके से जांच कर रही है. 


मामले पर एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है कि इन दोनों की मौत कैसे हुई है. वहीं, जो दो लोग अभी अस्पताल में भर्ती है, उनकी भी जांच कराई जा रही है. परिजनों का भी बयान दर्ज किया जाएगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है.

टैग्स