ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

मुंगेर में भीषण आगलगी, 200 घर जलकर राख, आग बुझाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां

MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने जहां भीषण आगलगी की घटना हुई है. इस घटना में लगभग 200 घर जलकर राख हो गए हैं. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. दमकल की कई गाड़ि

मुंगेर में भीषण आगलगी, 200 घर जलकर राख, आग बुझाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने जहां भीषण आगलगी की घटना हुई है. इस घटना में लगभग 200 घर जलकर राख हो गए हैं. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं.


घटना मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र की है, जहां सरस्वती नगर गांव में तकरीबन 200 घर जलकर राख हो गए हैं. बताया जा रहा है कि दमकल की 10 गाड़ियों को बुलाया गया है, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. दमकलकर्मी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझा रहे हैं. इस बड़ी घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. 


आगलगी की इतनी बड़ी घटना आखिरकार कैसे घटित हुई. फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है. आग लगने से लोग काफी परेशान हो गए हैं. जिनकी संपत्ति बर्बाद हुई हैं. उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता