ब्रेकिंग
‘विद्यार्थियों की हर बात सुनी जाए’, पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच बीले सीएम सम्राट चौधरीक्या आपके मोबाइल में भी इंस्टॉल हैं ये 3 Loan Apps? सरकार ने हटाने के दिए निर्देश; जानिए आखिर क्योंअतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल: वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला, पिस्टल के बट से फोड़ा सिरहाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर भी नहीं उतरी, फिर जो हुआ...बिहार में कचरे से ऊर्जा बनाने की तैयारी, 4 शहरों में लगेंगे CBG प्लांट; नगर निकाय देंगे जमीन‘विद्यार्थियों की हर बात सुनी जाए’, पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच बीले सीएम सम्राट चौधरीक्या आपके मोबाइल में भी इंस्टॉल हैं ये 3 Loan Apps? सरकार ने हटाने के दिए निर्देश; जानिए आखिर क्योंअतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल: वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला, पिस्टल के बट से फोड़ा सिरहाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर भी नहीं उतरी, फिर जो हुआ...बिहार में कचरे से ऊर्जा बनाने की तैयारी, 4 शहरों में लगेंगे CBG प्लांट; नगर निकाय देंगे जमीन

पिकनिक मनाने गए पटना के युवक की मौत, मांझर कुंड में नहाने के दौरान हादसा

ROHTAS : बिहार के रोहतास में पटना के एक युवक की मौत हो गई है. रोहतास के मशहूर मांझर कुंड में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. घटना के बाद मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो

पिकनिक मनाने गए पटना के युवक की मौत, मांझर कुंड में नहाने के दौरान हादसा
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : बिहार के रोहतास में पटना के एक युवक की मौत हो गई है. रोहतास के मशहूर मांझर कुंड में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. घटना के बाद मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना रोहतास जिले के दारीगांव थाना क्षेत्र की है. यहां माँझर कुंड झरना में नहाने के दौरान 20 साल के एक युवक की मौत हो गई है. पानी में डूबने से युवक की जान गई है. मृतक की पहचान हसन मुस्तफा के रूप में की गई है, जो राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ के रहने वाले वशिउद्दीन मुस्तफा का बेटा बताया जा रहा है. 


पिकनिक मनाने गए पटना के युवक की मौत, मांझर कुंड में नहाने के दौरान हादसा


इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि हसन मुस्तफा अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था. पिकनिक मनाने के दौरान ये लोग मांझर कुंड में नहाने लगे. झरना में नहाने के दौरान दौरान हसन मुस्तफा का पैर फिसल गया. जिसके कारण वह ज्यादा गहरे पानी में चला गया. पानी में डूबने के कारण उसकी जान चली गई.


मांझर कुंड के पास पिकनिक मना रहे अन्य लोगों ने हादसे के बाद हसन को पानी से निकाला और उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने हसन को मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता