ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

बिहार के महादलित बस्ती में हाहाकार: अज्ञात बीमारी से अचानक दो बच्चों की मौत, कई की तबीयत बिगड़ी

ARA: बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां अज्ञात बीमारी से अचानक दो बच्चों की मौत हो गई जबकि 11 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद महादलित बस्ती में हाहाकार मच गया है। अचानक ब

बिहार के महादलित बस्ती में हाहाकार: अज्ञात बीमारी से अचानक दो बच्चों की मौत, कई की तबीयत बिगड़ी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां अज्ञात बीमारी से अचानक दो बच्चों की मौत हो गई जबकि 11 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद महादलित बस्ती में हाहाकार मच गया है। अचानक बच्चों की हुई मौत की खबर से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। दरअसल, आरा में मिजिल्स आउटब्रेक नामक महामारी फैलने की वजह से लोगों मे दहशत का माहौल हो गया है। इस बीमारी के चपेट में आने से दर्जनों बच्चे बीमार हो चुके है, और अब तक इस बीमारी से दो मासूम बच्चों की मौत भी हो चुकी है। चरपोखरी प्रखंड के नगरी गांव के महादलित टोला में ये संक्रमण पूरी तरह फैल चुका है।


स्वास्थ्य विभाग की माने तो 11 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आये हैं। जिसमे अभी तक दो बच्चों की पिछले दो दिन में मौत हो चुकी है। अचानक फैले इस संक्रमण के वजह से महादलित टोला समेत पूरे जिले में इस बीमारी को लेकर लोग भयभीत हैं। इस बीमारी के फैलने के बाद नगरी गांव में एक मेडिकल टीम कैम्प कर बच्चों का इलाज गांव में ही कर रही है। कुछ बच्चों की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। मृत बच्चे के परिजनों ने बताया कि पिछले 6 दिनों से गांव के बच्चों ने अचानक खाना पीना छोड़ दिया था। बच्चों के परिजन इसे दैविय प्रकोप मानकर घरेलू नुस्खा अपना रह थे और ओझा को भी बुला कर दिखा रहे थे लेकिन बज दो बच्चों की मौत हो गई तो लोगों में हाहाकार मच गया।


ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम चरपोखरी के नगरी गांव में पहुंची और वहां कैंप कर प्रभावित बच्चों का इलाज शुरू कर दिया है। सदर अस्पताल के प्रबंधक कौशल दुबे ने बताया कि इस बीमारी को लोकल भाषा मे बड़ी माता और छोटी माता कहते है लेकिन ये एक गंभीर बीमारी है। इसको मिजिल्स आउटब्रेक के नाम से मेडिकल में जाना जाता है। लेकिन नगरी गांव के महादलित टोले में फैले इस बीमारी को वहां के लोग समझ नही सके और घरेलू नुस्खा अपना रहे थे जिसके वजह से ये स्थिति पैदा हुआ है। वहीं आरा सदर अस्पताल के मैनेजर ने बताया की फिलहाल इस बीमारी से अभी तक दो बच्चो की मौत की खबर है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता