ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार के लाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, शहीदों को अमिताभ बच्चन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

PATNA : उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में सोमवार की शाम आतंकी हमले में शहीद हुए औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के देवहरा गांव निवासी जवान संतोष कुमार मिश्रा का शव बुधवार की सुब

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में सोमवार की शाम आतंकी हमले में शहीद हुए औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के देवहरा गांव निवासी जवान संतोष कुमार मिश्रा का शव बुधवार की सुबह विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट पर तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इस बीच बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।


गया एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के आईजी, डीआईजी, कमांडेंट सहित गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, सिटी एसपी राकेश कुमार सहित सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने शहीद संतोष कुमार मिश्रा को सलामी दी। इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को औरंगाबाद स्थित शहीद के गांव रवाना कर दिया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


शनिवार को जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में हुए आंतकवादी हमले में दो अधिकारियों समेत तीन सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए। कोरोना वायरस संकट के बीच आंतकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले की देशभर ने निंदा की। हालांकि भारतीय सेना ने दो आंतकवादियों को भी ढेर कर दिया। इस घटना से जवानों के घर की जो दर्द भरी तस्वीरें सामने आई उसे देख बॉलीवुड के महानायक भी दुखी हुए। 


उन्होंने शहीदों की वीरता को सलाम किया और अपना दुख जाहिर किया। जिस दिन ये एनकाउंटर हुआ उस दिन भारतीय सेना कोविड वॉरियर्स के जज्बे को सलाम कर रहे थे। इस बीच जम्मू कश्मीर में आंतकवादियों की घुसने की जानकारी मिली और पिछले 6 दिन से उन्हें ढूंढने का ऑपरेशन जारी था।हंदवाड़ा आंतकी हमले पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, वह लिखते हैं कि हमले में शहीदों की और उनके परिवार दिल को छू लेने वाली तस्वीरें सामने आई, जिससे मन दुखी भी हुआ। हमें अपनी आर्मी सेना के त्याग और उनके काम पर गर्व है। जय हिंद और सलाम। 


बता दें कि 3 मई को जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ हुए। इस आंतकी हमले में देश के एक कर्नल, मेजर, एक पुलिस ऑफिसर समेत पांच जवान शहीद हो गए। आम नागरिकों के बचाने के चलते शहीद आंतकवादियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाया था। वह एक घर में नागरिकों को बंधक बनाए थे। देश के लोगों को बचाने के चलते ये जवान शहीद हो गए।

टैग्स