ब्रेकिंग
सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात

बिहार के लिए चलेंगी 6 ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट, यहां देखिये सभी गाड़ियों का टाइम टेबल

PATNA : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 17 मई तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है, हालांकि गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 17 मई तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है, हालांकि गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों को उनके घर जाने की अनुमति दी है. जिसे देखते हुए रेलवे की ओर से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. बिहार को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर रेलवे की ओर से आयी है. रेलवे ने अलग अलग राज्यों से बिहार जाने वाली 6 ट्रेनों की सूची जारी कर दी है.


रेलवे की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक जयपुर-पटना स्पेशल, एर्नाकुलम (केरल)-दानापुर स्पेशल, तिरूर (केरल)-दानापुर स्पेशल, सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल, कोटा-बरौनी स्पेशल और कोटा-गया स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. 1 मई से लेकर 3 मई तक ये ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसमें से एक ट्रेन आज जयपुर से दानापुर पहुंच चुकी है. बाकी की ट्रेनें शेड्यूल के मुताबिक 4 मई और 5 मई को दानापुर, गया और बरौनी स्टेशन पर पहुंचेंगी.


बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत बता चुके हैं कि केरल के दो शहरों से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन आज रवाना हो चुकी हैं. तिरूर और एर्नाकुलम से दो ट्रेन बिहार के लिए रवाना हुई हैं. ये ट्रेन 4 मई को दानापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी. वहीं, रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक कल राजस्थान के कोटा से दो ट्रेन रवाना होंगी. वहीं बेंगलुरू से भी कल दो ट्रेन बिहार के लिए रवाना होगी.


रेलवे के मुताबिक कोटा से कल सुबह 11 बजे चलने वाली एक ट्रेन 4 अप्रैल की सुबह साढ़े पांच बजे बरौनी पहुंचेगी. वहीं कल रात नौ बजे कोटा से रवाना होने वाली ट्रेन 4 मई को साढ़े बारह बजे गया पहुंचेगी. बेंगलुरू से पहली ट्रेन कल सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर खुलेगी जो 5 मई को 8 बजे सुबह में दानापुर पहुंचेगी. वहीं, कल दोपहर दो बजे बेंगलुरू से चलने वाली एक और ट्रेन 5 मई को 12 बजे दोपहर में दानापुर पहुंचेगी. 


यहां देखिये ट्रेनों की पूरी शेड्यूल -
बिहार के लिए चलेंगी 6 ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट, यहां देखिये सभी गाड़ियों का टाइम टेबल 

टैग्स