ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बक्सर से लेकर भागलपुर तक बढ़ा खतरा, कई जगहों पर गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर

PATNA: बिहार में गंगा नदी से भी बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. बिहार में गंगा नदी का बक्सर से लेकर भागलपुर तक जलस्तर बढ़ता जा रहा है. यहीं नहीं फरक्का में गंगा नदी खतरे के निशान 12

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में गंगा नदी से भी बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. बिहार में गंगा नदी का बक्सर से लेकर भागलपुर तक जलस्तर बढ़ता जा रहा है. यहीं नहीं फरक्का में गंगा नदी खतरे के निशान 12 सेंटीमीटर ऊपर है. 

गंगा नदी का जलस्तर भागलपुर के कहलगांव में बढ़ने लगा है. यहां पर मात्र 18 सेमी ही नीचे है.बक्सर से भागलपुर तक जलस्तर खतरे के निशान के क़रीब होता जा रहा है. बताया जा रहा है कि गंगा में सिल्ट की मात्रा काफी बढ़ गई है. सिल्ट के कारण फरक्का से डिस्चार्ज कम होता है. यही कारण है कि फरक्का में खतरे के निशान पार कर गई है. जबकि बक्सर में गंगा खतरे के निशान से 7.21 मीटर नीचे है. पटना में  एक मीटर नीचे रह गई. 

नदियों पर दवाब

गंगा का बढ़ते जलस्तर से छोटी नदियों पर दवाब बढ़ गया है. गंगा का पानी इन नदियों में प्रवेश कर रहा है. इनमें बक्सर में ठोरा नदी पटना में पुनपुन नदी में समेत कई नदियां जो गंगा में मिलती है उसमें पानी का दवाब है.