ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं

बिहार के इस स्कूल में पढ़ाई करने पहुंची थी छात्राएं, एक के बाद एक 10 लड़कियां हो गई बेहोश

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां एक के बाद एक स्कूल की 10 छात्राएं बेहोश हो गई। एक साथ कई छात्राओं के बेहोश होने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी छात्राओं को

बिहार के इस स्कूल में पढ़ाई करने पहुंची थी छात्राएं, एक के बाद एक 10 लड़कियां हो गई बेहोश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां एक के बाद एक स्कूल की 10 छात्राएं बेहोश हो गई। एक साथ कई छात्राओं के बेहोश होने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोज की तरह सोमवार को भी छात्राएं समय से स्कूल पहुंच गई थीं। इसी दौरान सिर में दर्द की शिकायत हुई और देखते ही देखते 10 छात्राएं बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं।


मामला जिले में कटेया थाना क्षेत्र के रुद्लपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। सोमवार को सभी छात्राएं ससमय स्कूल पहुंच गई थीं। स्कूल पहुंचने के बाद छात्राओं के सिर में अचानक तेज दर्द होने लगा और देखते ही देखते एक के बाद एक 10 छात्राएं बेहोश हो गईं। इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों और अन्य छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल सभी को कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।


पांच छात्राओं की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। बेहोश हुई छात्राओं में माधवपुर निवासी वंदना गुप्ता, बबली यादव, निशा भारती, अमृता कुमारी समेत 10 छात्राएं शामिल है। सभी छात्राओं का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

टैग्स