ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार के इस जिले में बर्ड फ्लू की आशंका, एक सप्ताह के भीतर कई कौओं की मौत से सहमें लोग

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में बर्ड फ्लू की आशंका से लोग सहमें हुए हैं पिछले एक सप्ताह के भीतर कई कौओं की मौत हो चुकी है। शहर में लगातार कौओं की मौत से हड़कंप मच गया है। सदर प्रख

बिहार के इस जिले में बर्ड फ्लू की आशंका, एक सप्ताह के भीतर कई कौओं की मौत से सहमें लोग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में बर्ड फ्लू की आशंका से लोग सहमें हुए हैं पिछले एक सप्ताह के भीतर कई कौओं की मौत हो चुकी है। शहर में लगातार कौओं की मौत से हड़कंप मच गया है। सदर प्रखंड के बाखरपुर में 4 कौओं की मौत हो गई जबकि पुलिस लाइन में चार दिन पहले 6 कौओं की मौत हो गई थी। पशुपालन पदाधिकारी ने मृत कौआ का सीरम और आस पास के पॉल्ट्री मुर्गी का सैंपल जांच में भेजा।


दरअसल, मुंगेर के शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही कौओं की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ गई है। सदर प्रखंड अंतर्गत बाकरपुर में घोखला पहाड़ स्थित फारूक के बगीचा में शनिवार को चार कौआ और एक कोयल की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत है। इससे पहले 12 मार्च को भी शहरी क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में 6 कौआ की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुंचे पशुपालन विभाग के अधिकारी द्वारा पुलिस लाइन में चार कौआ को मृत पाया गया था। 


पशुपालन विभाग ने पुलिस लाइन से एक मृत कौआ का सीरम और आस पास के पॉल्ट्री फार्म के 15 मुर्गी का सैंपल जांच के लिए आरडीडीएल लैब कोलकाता भेजा है। सदर प्रखंड के बाखरपुर में मृत कौआ की जांच कर सीरम कलेक्शन तथा आस पास के मुर्गी फार्म से कम से कम 15 मुर्गियों का सैंपल कलेक्शन के लिए भ्रमणशील पशु चिकित्सक को बाकरपुर स्थित घोखला पहाड़ भेजा गया है। सभी सैंपल को जांच के लिए कोलकाता लैब भेजा जाएगा।


पशुपालन विभाग के पदाधिकारी के अनुसार लगातार हो रही कौआ की मौत से पशुपालन विभाग के डायरेक्टर को अवगत करा दिया गया है। निदेशक के निर्देशानुसार सैंपल और सीरम जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है। कभी कभी खेत में चूहा मारने वाली दवा और मकई के खेत में छिड़काव किए गए खाद में थायमेड का सेवन करने से भी पक्षियों की मौत हो जाती है। जब तक मृत कौआ का सीरम जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आ जाता है तब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं की जा सकती है।