ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

बिहार के इस जिले में BEO और शिक्षकों पर चला केके पाठक का डंडा, अब कटेगी इतने दिन की सैलरी

KISHANGANJ: बिहार में बदहाल हो चुकी शिक्षा विभाग को दुरुस्त करने का जिम्मा उठा चुके केके पाठक लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। केके पाठक द्वारा हर दिन नए-नए आदेश जारी करने से बिह

बिहार के इस जिले में BEO और शिक्षकों पर चला केके पाठक का डंडा, अब कटेगी इतने दिन की सैलरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: बिहार में बदहाल हो चुकी शिक्षा विभाग को दुरुस्त करने का जिम्मा उठा चुके केके पाठक लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। केके पाठक द्वारा हर दिन नए-नए आदेश जारी करने से बिहार के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक की सख्ती का असर अब जिलों में भी दिखने लगा है। जिलों के शिक्षा पदाधिकारी भी केके पाठक के आदेश का हवाला देकर बड़े फैसले ले रहे हैं।


किशनगंज में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 50 फीसदी से कम उपस्थिति वाले स्कूलों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। केके पाठक के आदेश का हवाला देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किशनगंज के सभी BEO का 7 दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। स्कूलों में 50 फीसदी से कम उपस्थिति को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी बीईओ के खिलाफ लिया एक्शन लिया है और जिले के सभी बीईओ का सात दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है।


इसके साथ ही साथ 50 फीसदी से कम उपस्थिति वाले स्कूलों के शिक्षकों पर भी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के इस आदेश के बाद जिले के शिक्षा महकमें में हड़कंप मच गया है। बता दें कि शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद से ही केके पाठक अपने फैसलों से लोगों को हैरान कर रहे हैं। केके पाठक ने पिछले दिनों राज्य के सरकारी स्कूलों में कम उपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई थी और ऐसे स्कूलों के हेडमास्टर और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी, जिसका असर अब दिखने लगा है।