ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार के इन पांच जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार के 5 जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी पटना समेत राजकीय उत्तर-पश्चिम दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों में हल्की से म

बिहार के इन पांच जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के 5 जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी पटना समेत राजकीय उत्तर-पश्चिम दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, गया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश के उत्तर मध्य भाग को छोड़कर सभी जिलों में वज्रपात के आसार हैं। 


बताया जा रहा है कि, मॉनसून की द्रोणी रेखा का पश्चिम छोर हिमालय की तलहटी में है। वहीं पूर्वी छोर बाराबंकी, डेहरी, रांची और दीघा से गुजरते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। इसके प्रभाव के चलते ही बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश के अलावा मेघ गर्जन व वज्रपात की आशंका है।


मालूम हो कि, इससे पहले बीते कल यानी गुरुवार को प्रदेश के अररिया में अति भारी बारिश हुई। वहीं भारी बारिश पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बांका और भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर हुई। इसके अलावा हल्की से मध्यम स्तर की बारिश प्रदेश के दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग के अधिकतर जगहों पर व उत्तरी भाग के अनेक स्थानों में हुई।


आपको बताते चलें कि, पटना सहित राज्य के 25 जिलों के तापमान में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियत रिकॉर्ड किया गया। राज्य का सबसे गर्म जिला 36.5 डिग्री के साथ सीतामढ़ी रहा।