ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश, मानसून की वापसी में हो सकती है देरी

PATNA : विदाई से पहले मानसून बिहार में जोरदार तरीके से बरस रहा है। बिहार के ज्यादातर जिलों में लगातार पिछले दो-तीन दिनों से बारिश हो रही है और मौसम विभाग में जो ताजा जानकारी दी है

बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश, मानसून की वापसी में हो सकती है देरी
Editor
2 मिनट

PATNA : विदाई से पहले मानसून बिहार में जोरदार तरीके से बरस रहा है। बिहार के ज्यादातर जिलों में लगातार पिछले दो-तीन दिनों से बारिश हो रही है और मौसम विभाग में जो ताजा जानकारी दी है उसके मुताबिक के 11 जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश मुजफ्फरपुर के बैरिया में 233.5 मिमी दर्ज की गई। नवादा के नरहट में 146.8 मिमी, वैशाली के महुआ में 145.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के चटिया में 138.4 मिमी, गोपालगंज के 119.6 मिमी, बक्सर में 117.5 मिमी, मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 113.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।


मौसम विभाग ने राज्य में बारिश और वज्रपात को लेकर नए सिरे से अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है। पटना में शनिवार को दिन भर बारिश होती रही। यहां शनिवार को 4.8 मिमी बारिश हुई है। प्रदेश में हो रही बारिश के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दक्षिण बिहार और इसके आसपास के इलाके में अभी भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है इसलिए लगातार बारिश हो रही है। 


मौसम विभाग में आज भी कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरभंगा, सहरसा, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा और मधुबनी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक इसी तरह बारिश होती रहेगी और तेज हवा भी चलती रहेगी। बिहार में मानसून की वापसी की तय समय सीमा अब आगे बढ़ने की भी आशंका है। पहले 10 अक्टूबर तक मानसून की वापसी होने की उम्मीद थी जो अब बढ़कर 15 अक्टूबर हो गई है।

टैग्स