ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार के कई जिलों में अभी भी लोगों को बारिश का इंतजार है। इन जिलों में आशा के अनुसार बारिश नहीं हो पाई है जिसके कारण किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। ऐसे में अब मौसम वि

बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के कई जिलों में अभी भी लोगों को बारिश का इंतजार है। इन जिलों में आशा के अनुसार बारिश नहीं हो पाई है जिसके कारण किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि, राज्य के सभी जिलों में फिलहाल बारिश के कोई अनुमान नहीं है। हालांकि इक्के -दुक्के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक राज्य में अगले 2 से 3 घंटों में अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ  गर्जन तथा व्रजपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही साथ कैमूर जिले में भी कुछ भागों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 


दरअसल, मानसून ट्रफ जैसलमेर से अजमेर, शिवपुरी, सिद्धि डाल्टनगंज से होकर मणिपुर तक फैला है। ऐसे में बिहार के चंपारण और सीमांचल क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के तरफ से  चंपारण और सीमांचल के कुछ जिलों  में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले गुरुवार को राज्य के 25 जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना सहित कई शहरों में लोगों ने उमस और गर्मी की स्थिति बनी रही। गया, भागलपुर व अन्य कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री ऊपर रहा।


आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग ने 14 जुलाई को किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 जुलाई को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज एवं मधेपुरा में अतिभारी बारिश की चेतावनी है। इसी दिन पूर्णिया, कटिहार और सहरसा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है।