ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

गोपालगंज में जहरीली शराब से 13 मौत के कसूरवार केवल चौकीदार, SP ने फिर चार को किया सस्पेंड

GOPALGANJ : शराबबंदी वाले बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब से हुई 13 लोगों की मौत के मामले में फिर चार चौकीदार को सस्पेंड कर इंसाफ हो गया है. जहां जहरीली शराबकांड हुआ, वहां के एक

गोपालगंज में जहरीली शराब से 13 मौत के कसूरवार केवल चौकीदार, SP ने फिर चार को किया सस्पेंड
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ : शराबबंदी वाले बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब से हुई 13 लोगों की मौत के मामले में फिर चार चौकीदार को सस्पेंड कर इंसाफ हो गया है. जहां जहरीली शराबकांड हुआ, वहां के एक और बाकी अन्य थाना क्षेत्रों से 4 चौकीदार को निलंबित कर दिया है. इस मामले में एक थाना प्रभारी और एक चौकीदार को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है. लेकिन जिला पुलिस कप्तान के हिसाब से जिले के चौकीदार शराबकांड के मुख्य कसूरवार हैं.  


गौरतलब है कि गोपालगंज के मोहम्मदपुर में 3 नवंबर को जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गयी थी. इसके बाद एसपी ने मोहम्मदपुर थाना प्रभारी और एक चौकीदार को सस्पेंड कर दिया था. मामले की जांच लगभग एक सप्ताह तक करने के बाद एसपी आनंद कुमार और जांच टीम ने नतीजे पर पहुंचते हुए चार और चौकीदार को निलंबित कर दिया. 


एसपी आनंद कुमार ने हथुआ अनुमंडल थानों के इन चार चौकीदारों को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया है. लेकिन अबतक किसी पुलिस अधिकारी या प्रशासन के दूसरे अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.


बता दें कि बिहार में किसी के घर में 10 मिलीलीटर शराब मिल जाये तो सरकार ने घर को ही जब्त करने का प्रावधान रखा है. शराब पीने या पास में रखने का जुर्म AK-47 जैसे हथियार रखने से भी बड़ा जुर्म है. हथियार बरामद होने पर सिर्फ पांच साल की सजा होगी लेकिन दस मिलीलीटर शराब की सजा दस साल है. सरकार ने प्रावधान कर रखा है कि किसी थाना क्षेत्र में अगर शराब की बिक्री होती पायी गयी तो वहां के थानेदार पर कार्रवाई के साथ साथ उसे दस साल के लिए थानेदारी से बैन कर दिया जायेगा. सरकार ने शराब के लिए हर जिले में स्पेशल कोर्ट बिठा रखा है.


शराबबंदी के लिए ये सब कर रही सरकार की नाक तले जहरीली शराब से सिर्फ अक्टूबर महीने में लगभग 45 लोगों की मौत हो गयी. सिर्फ गोपालगंज में 13 लोगों की मौत हुई. अब कार्रवाई के नाम पर केवल जिले के चौकीदारों को सस्पेंड किया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता