ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौत, एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. वहीं, इस हादसे में

बिहार में दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौत, एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. वहीं, इस हादसे में एक अन्य शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. 


हादसा गोपालगंज-इटवा पुल के पास हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. जबकि दूसरी बाइक पर सवार शख्स की जान बच गई. उसे गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है. 


मृतकों की पहचान हाथुवा के सरकारी चौक निवासी टोली मियां के बेटे टप्पू मियां और तौकीर मियां की पत्नी सकीना खातून के रूप में की गई है. घायल शख्स गोपालगंज के मठिया वार्ड 2 निवासी हरिशंकर भारती का बेटा अरविंद भारती है. 


लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है जिसके बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता