ब्रेकिंग
50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल

बिहार : थाना में दारोगा की मौत से हड़कंप, फर्श पर पड़ी मिली लाश

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां थाने में अचानक करंट लगने से दारोगा की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से थाने में हड़कंप मच गया है. </

बिहार : थाना में दारोगा की मौत से हड़कंप, फर्श पर पड़ी मिली लाश
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां थाने में अचानक करंट लगने से दारोगा की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से थाने में हड़कंप मच गया है. 


घटना मोहम्मदपुर थाना परिसर की है. मृतक की पहचान एएसआई विनोद राम के रूप में की गई है. बताया जाता है कि विनोद राम थाना में ही बने स्टाफ क्वार्टर में रहते थे. घटना उनके क्वार्टर में ही हुई. अभी कुछ ही दिन पहले विनोद राम का तबादला गोपालगंज नगर थाना से मोहम्मदपुर थाना में किया गया था. 


मामले की जानकारी देते हुए एसपी आनंद कुमार ने बताया कि थाना से उन्हें सूचना मिली एएसआई विनोद राम अपने क्वार्टर में फर्श पर गिरे हुए हैं. एसपी के निर्देश पर उनके साथी पुलिस वालों ने तुरंत एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया जहां डॉक्टर ने विनोद राम को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. 


सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. एसपी आनंद कुमार ने कहा है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस मौत के अन्य कारणों पर भी छानबीन कर रही है. 

टैग्स