ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

दरभंगा में तालाब में डूबने से तीन लड़कों की मौत, मरने वालों में दो सगे भाई शामिल, परिवार में कोहराम

DARBHANGA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के दरभंगा जिले से सामने आ रही है, जहां समदपुरा गांव में तालाब में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है. युवकों की मौत के बाद उनके घर में को

 दरभंगा में तालाब में डूबने से तीन लड़कों की मौत, मरने वालों में दो सगे भाई शामिल, परिवार में कोहराम
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के दरभंगा जिले से सामने आ रही है, जहां समदपुरा गांव में तालाब में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है. युवकों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना दरभंगा जिले के समदपुरा गांव की है, जहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की जान चली गई. मृतकों की पहचान गांव के ही फेकन दास के 24 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार दास और 18 वर्षीय पुत्र दिनेश दास के अलावा सुरेंद्र दास के 19 वर्षीय पुत्र रविन दास के रूप में हुई है. तीनों एक साथ गांव के छपकाही पोखर में स्नान करने गए थे. इसी क्रम में डूबने से उनकी मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे.  लोगों ने तीनों को तालाब से निकालकर आनन-फानन में बहेड़ी पीएचसी पहुंचाया. वहां पीएचसी प्रभारी डॉ. बीडी महतो ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. पीएचसी प्रभारी ने तीनों युवकों की मौत होने की पुष्टि की है. इसके बाद बहेड़ी थाने की पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.


इस घटना से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लोग उन्हें ढाढ़स बंधा रहे हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवकों ने पहले तालाब के पास बाइक की धुलाई की. इसके बाद वे तालाब में स्नान करने चले गये. इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया. दो अन्य युवक भी उसे बचाने गहरे पानी में उतर गए. तीनों तैरना नहीं जानते थे, इस वजह से गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई.


बताया जाता है कि तीनों युवक एक महीना पहले ही दिल्ली से मजदूरी कर घर वापस आये थे. मृतक उमेश कुमार दास अपने पीछे एक पांच महीना का पुत्र और पत्नी को छोड़ गया है. वहीं, मृतक रविन दास दो भाई तथा दो बहनों में सबसे छोटा था.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता