ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार: गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, बारिश के बाद जम गया था पानी, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया था, जिसमें डूबने से दोनों बच्चों की जान चली गई. इस घटना के बाद मृ

बिहार: गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, बारिश के बाद जम गया था पानी, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया था, जिसमें डूबने से दोनों बच्चों की जान चली गई. इस घटना के बाद मृतक बच्चों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना दरभंगा जिले के सदर प्रखंड अंतगर्त शीशों पश्चमी पंचायत की है, जहां माधोपुर गांव में पानी में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई. गड्ढे में डूबते बच्चों को देख ग्रामीणों ने पानी मे कूदकर बच्चों को निकाला, लेकिन तबतक दोनों बच्चे की मौत हो गई थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि माधोपुर गांव निवासी भोगी मिश्र के दो पुत्र सत्यम कुमार और शिवम कुमार बारिश के लगे पानी देख रहे थे.उसी क्रम में सत्यम का पांव पिछल गया और पानी मे डूबने लगा.अपने भाई को डूबता देख शिवम ने शोर मचाते हुए भाई को बचाने का प्रयास किया.लेकिन शिवम भी अपना नियंत्रण खो दिया और वो भी डूब गया.


शिवम का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चे को निकालने का प्रयास करने लगे. जब तक दोनों भाई को पानी से बाहर निकालते तबतक उनकी मौत हो चुकी थी. मौत की सूचना मिलने पर मुखिया शमशे आलम ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस घटना के बाद परिजनों के बीच मातम का माहौल है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता